Trending

West Bengal Elections: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की पहली सूची

West Bengal Elections: Congress Releases First List of 284 Candidates

विशेष/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी इस बार 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। प्रमुख चेहरों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और पूर्व तृणमूल सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुस्मिता विश्वास और डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य को टिकट दिया गया है।

सूची को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राज्य में मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker