Trending
West Asia Crisis: भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस
West Asia Crisis: Focus on the Safety of Indians

केरल/प्रतिनिधि : PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच कहा कि केंद्र सरकार संघर्ष क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। केरल के Palakkad में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ने बताया कि वे प्रभावित देशों के नेताओं से निरंतर संपर्क में हैं और भारतीय दूतावास चौबीसों घंटे नागरिकों की सहायता में जुटे हैं।
उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा व संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। मोदी ने कहा कि केवल एनडीए ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। बाद में उन्होंने Thrissur में रोड शो किया, जहां भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया।



