
Navi Mumbai: बेलापुर में खंडर बने मार्किट; सड़क पे बाजार
Navi Mumbai: Market in Belapur Falls into Ruin; Bazaar Shifts to the Streets
नवी मुंबई / सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर क्षेत्र में आम नागरिकों की सुविधा के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा बड़े पैमाने पर सब्ज़ी मार्केट और मछली मार्केट का निर्माण किया गया था। लेकिन प्रशासन की उपेक्षा के कारण ये मार्किट अब काम के नहीं रहे।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जिन मार्केट्स को व्यापार के लिए विकसित किया गया था, वे अब गोदामों में तब्दील हो चुके हैं। इसके अलावा, इन खाली पड़े मार्केट्स में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे सुरक्षा का मुद्दा भी गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मार्केट्स की सही प्लानिंग, सफाई और मेंटेनेंस की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। हालत यह है कि कई सालों से ये मार्केट गंदगी से भरे पड़े हैं और उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं।
वहीं दूसरी ओर, सब्ज़ी, फल, मछली, फूल-माला और अन्य सामान बेचने वाले व्यापारी सेक्टर 4, 5 और 6 की सड़कों के किनारे अपना व्यवसाय चला रहे हैं। सड़क किनारे लगने वाली ये अनधिकृत दुकानें ट्रैफिक जाम, गंदगी और अव्यवस्था का कारण बन रही हैं।
नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिरकार नवी मुंबई महानगरपालिका, स्थानीय कॉर्पोरेटर और प्रशासन कब जागेंगे और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।



