Trending

Property Tax: अभय योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स

Overwhelming Response to Property Tax 'Abhay Yojana' in Navi Mumbai

नवी मुंबई / सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वसूली के लिए लागू की गई अभय योजना को नागरिकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक 15 हजार से अधिक बकायादारों ने इस योजना का लाभ उठाते हुए 81 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया है। मनपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक चालू वित्तीय वर्ष में कुल 755 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया जा चुका है। इस दौरान करीब 2 लाख 14 हजार 900 प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स भरा, जिसमें 61.5 प्रतिशत लोगों ने ऑनलाइन माध्यम अपनाया, जबकि 38.5 प्रतिशत ने ऑफलाइन भुगतान किया।

81 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा

अभय योजना के तहत रेजिडेंशियल, नॉन-रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और खाली संपत्तियों का बकाया एकमुश्त जमा करने पर लेट फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस आकर्षक छूट का लाभ उठाकर 15,092 बकायादारों ने 81 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा की है।

31 मार्च को टैक्स कलेक्शन का अंतिम दिन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में अब केवल कुछ दिन ही शेष हैं, ऐसे में मनपा ने टैक्स वसूली अभियान को और तेज कर दिया है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 28 और 29 मार्च (शनिवार-रविवार) तथा 30 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक टैक्स कलेक्शन सेंटर खुले रहेंगे। वहीं, 31 मार्च को अंतिम दिन ये केंद्र दोपहर 12 बजे तक कार्यरत रहेंगे। मनपा ने इस वर्ष टैक्स कलेक्शन में आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया है। ऑनलाइन भुगतान प्रणाली, डिजिटल प्लेटफॉर्म, SMS, नोटिस और फिजिकल विजिट के जरिए फॉलो-अप करने से कलेक्शन प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी आई है।नागरिक मनपा की आधिकारिक वेबसाइट, WhatsApp चैटबॉट और टैक्स कलेक्शन केंद्रों के माध्यम से आसानी से अपना प्रॉपर्टी टैक्स भर सकते हैं। मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने अपील की है कि जिन नागरिकों ने अभी तक टैक्स नहीं भरा है, वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए तुरंत भुगतान करें।

अभय योजना का अंतिम मौका

अभय योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है और अब इसमें केवल चार दिन शेष हैं। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स एकमुश्त भरने पर लेट फीस में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ मिल रहा है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना बकाया टैक्स जमा करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker