Trending

Government Assurance: दो महीने का कच्चा तेल भंडार तैयार

Government Assurance: Two-Month Crude Oil Reserve Ready

दिल्ली/प्रतिनिधि : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है, जो अगले दो महीनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि LPG और PNG की सप्लाई भी पूरी तरह संतुलित है और घरेलू LPG उत्पादन में करीब 40% की वृद्धि हुई है। देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता या उससे अधिक पर काम कर रही हैं, जिससे किसी भी प्रकार की कमी की संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैश्विक स्तर पर ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीज़ल के दाम स्थिर रखे गए हैं।

वहीं विदेश मंत्रालय के अधिकारी असीम महाजन ने बताया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और यात्रा को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक सात भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति लापता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker