Trending

Thane-Belapur Road: ठाणे-बेलापुर रोड होगा सिग्नल-फ्री

Thane-Belapur Road to Become Signal-Free

नवी मुंबई/तुषार पाटील : नवी मुंबई में ट्रैफिक जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए ठाणे-बेलापुर रोड को सिग्नल-फ्री बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंज़ूरी मिल गई है। सोमवार को हुई जनरल बॉडी मीटिंग में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रोजेक्ट के तहत रबाले, पवने और तुर्भे क्षेत्रों में फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जबकि पाम बीच रोड पर नगर निगम मुख्यालय के पास एक डबल अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।

सभागृह नेते सागर नाईक ने रखा प्रस्ताव

सभागृह नेते सागर नाईक ने 30:70 कॉस्ट शेयरिंग मॉडल के तहत इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा था। चर्चा के बाद मेयर सुजाता पाटिल ने इसे मंज़ूरी दे दी। बताया गया कि ठाणे-बेलापुर रोड पर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है, जिसका मुख्य कारण नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अटल सेतु और अन्य कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट हैं। इसके अलावा, शहर में तेजी से हो रहे रीडेवलपमेंट ने भी यातायात दबाव बढ़ाया है।

विपक्ष ने प्रोजेक्ट को लेकर उठाए सवाल

हालांकि, विपक्ष ने इस प्रोजेक्ट की लागत और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। शिवसेना कॉर्पोरेटर द्वारकानाथ भोईर और अन्य सदस्यों ने टेक्निकल कंसल्टेंट और कुल लागत की जानकारी साझा न करने पर आपत्ति जताई।

‘हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल’ के तहत लागू होगा प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट ‘हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल’ (HAM 30:70) के तहत लागू होगा, जिसमें 30% राशि शुरुआत में और बाकी 70% अगले 10 वर्षों में दी जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इससे तत्काल वित्तीय दबाव नहीं पड़ेगा और भविष्य में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker