
Mayor’s Cup ’40+’: दिवागांव XI बनी चैंपियन
'Mayor's Cup 40+': Divagaon XI Crowned Champions
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई में नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित महापौर चषक‘फोर्टी प्लस’ क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबलों में रूरल ग्रुप में दिवागांव XI और अर्बन ग्रुप में यूनाइटेड ऐरोली ने खिताब अपने नाम किया। रूरल ग्रुप के फाइनल में दिवागांव XI ने बेलापुरगांव XI को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस ग्रुप में कुल 33 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं अर्बन ग्रुप में 25 टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें यूनाइटेड ऐरोली ने राइजिंग स्टार ऐरोली को हराया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मेयर सुजाता पाटिल ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि 40 वर्ष के बाद भी फिटनेस के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। फ्लडलाइट्स में खेले गए मैचों ने दर्शकों का रोमांच बढ़ा दिया।



