
Trending
Panvel: मार्च खत्म, नालों की सफाई अब तक अधूरी
March Ends; Drain Cleaning Work Still Incomplete
पनवेल/प्रतिनिधि : मार्च माह समाप्त होने को है, लेकिन पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन क्षेत्र में नालों की सफाई का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल केवल टेंडर प्रक्रिया जारी है। पिछले वर्ष मई में ही मानसून की शुरुआत हो गई थी, बावजूद इसके इस साल सफाई कार्य की योजना समय पर पूरी नहीं हो सकी है।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस देरी पर चिंता जताई है। नेशनलिस्ट एसपी के सेक्रेटरी आदित्य जनोरकर ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा बाहरी मजदूरों का उपयोग कर कार्य में अनियमितता बरती जाती है, जिसकी निगरानी जरूरी है। वहीं, डिप्टी कमिश्नर डॉ. वैभव विधाते के अनुसार, नालों की सफाई 31 मई तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, देरी के चलते शहर में जलभराव का खतरा बढ़ गया है।



