Trending

Girls Education : फीस वसूली पर कॉलेजों पर गिरेगी गाज

Girls Education: Colleges Face Strict Action Over Fee Collection

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : राज्य सरकार ने लड़कियों को उच्च और प्रोफेशनल शिक्षा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराने के अपने फैसले को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी कॉलेज छात्राओं से फीस वसूलता पाया गया, तो उसकी मान्यता तुरंत रद्द कर दी जाएगी। हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी कॉलेजों को नियमों का पालन करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को शिक्षा से जोड़ना है, लेकिन कुछ संस्थान नियमों का उल्लंघन कर छात्राओं से फीस मांग रहे हैं, जो अस्वीकार्य है।

सरकार ने दो साल पहले प्रोफेशनल कोर्स में छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने की योजना लागू की थी। इसके बावजूद कई कॉलेज फंड मिलने में देरी या पात्रता संबंधी कारण बताकर फीस वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए “अर्न एंड लर्न” योजना भी शुरू की जा रही है, जिसके तहत जरूरतमंद छात्राओं को हर महीने ₹2000 की सहायता दी जाएगी। यदि किसी कॉलेज द्वारा फीस ली जाती है, तो छात्राएं इसकी शिकायत शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर कार्यालय या विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकती हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker