Trending

CM’s Warning: ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई

CM's Warning: Strict Action Against Black Marketing

मुंबई/प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में पेट्रोल और फर्टिलाइजर को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी पेट्रोल पंप पर ब्लैक मार्केटिंग करते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देश में जरूरत के अनुसार ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए लोगों को घबराकर लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि अनावश्यक खरीदारी से डिमांड और सप्लाई के बीच असंतुलन पैदा होता है, जिससे कृत्रिम कमी की स्थिति बनती है। केंद्र सरकार ने भी फर्टिलाइजर की उपलब्धता पर्याप्त बताई है। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे घबराकर उर्वरक न खरीदें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जमाखोरी कर कृत्रिम कमी पैदा करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker