Trending
Budget Session: संसद में आज अहम विधायी कार्य
Budget Session: Key Legislative Business in Parliament Today

दिल्ली /प्रतिनिधि : संसद के दोनों सदनों में आज महत्वपूर्ण विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं। राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा का प्रस्ताव पेश करेंगी। यह विधेयक पहले ही लोकसभा से पारित हो चुका है और चर्चा के बाद इसे लौटाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। साथ ही ‘विनियोग (संख्यांक 2) विधेयक, 2026’ पर भी चर्चा होगी, जिस पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जवाब देंगे।
वहीं लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा जारी रहेगी और इसे पारित कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा दोनों सदनों में संसदीय समितियों की कई अहम रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी। प्रश्नकाल में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े सवाल उठेंगे, जबकि शून्यकाल में सांसद जनहित के मुद्दे सदन में रखेंगे।



