Trending
Jammu-Kashmir: भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित
Jammu & Kashmir: Daily Life Disrupted by Heavy Snowfall

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बर्फबारी के बीच पीर की गली और बफलियाज के बीच हिमस्खलन की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई वाहन मार्ग में फंस गए और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए Border Roads Organisation (BRO) ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। BRO की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला और मार्ग को आंशिक रूप से बहाल किया। हालांकि लगातार खराब मौसम और भारी बर्फबारी राहत कार्य में बाधा बन रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पीर की गली–बफलियाज मार्ग पर फिलहाल यात्रा से बचें। अधिकारियों ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।



