Trending

Neerav Modi News : नीरव मोदी को क्यों बचाना चाहते हैं SC के पूर्व जज, प्रत्यर्पण में डाला रोड़ा

Former SC judge blocks Nirav Modi's extradition, says justice won't be available in India

नई दिल्लीःएजेंसियांः चर्चित पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा व्यापारी नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिश में एक नया मोड़ आ गया है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) दीपक वर्मा ने नीरव मोदी की ओर से विशेषज्ञ राय दी है, जिसके आधार पर लंदन की एक अदालत में प्रत्यर्पण कार्यवाही को फिर से खोलने की याचिका दायर की गई है. इसे एक मीडिया रिपोर्ट मुताबिक जस्टिस वर्मा ने लंदन की अदालत में नीरव मोदी के दावे का समर्थन करते हुए कहा है कि यदि ऐसा होगा तो भारत प्रत्यर्पित होने पर उसे कई एजेंसियों की ओर से पूछताछ का सामना करना पड़ेगा. साथ ही भारत की न्यायिक प्रक्रिया में उसकी निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी.

23 नवंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में अगली सुनवाई

लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अगस्त 2025 में नीरव मोदी की एक याचिका स्वीकार कर ली थी. उस याचिका पर 23 नवंबर सुनवाई होनी है. यह याचिका नीरव मोदी के प्रत्यर्पण आदेश की वैलिडिटी को चुनौती देती है. नीरव मोदी 19 मार्च 2019 से लंदन के वांड्सवर्थ जेल में है. लंदन की पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड ने भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर उसे गिरफ्तार किया था. जस्टिस वर्मा ने अपनी राय में भारत की जेलों और न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह विशेषज्ञ सलाह नीरव मोदी के केस को मजबूत करने के लिए भारत की जेलों और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है.

कौन हैं जस्टिस दीपक वर्मा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker