Trending

India-Pakistan Tension: मुनीर सुन लो-ज्यादा फड़फड़ाओगे तो भारत मिटा देगा नामोनिशान-CIA अफसर ने दी चेतावनी

Pak Army Chief Munir, listen up – CIA officer warns – don’t flutter or India will wipe you out.

India-America and Pakistan: भारत में आतंकवाद और अस्थिरता फैलाने की लगातार कोशिश में जुटे पाकिस्तान को एक अमेरिकी अधिकारी ने कड़ी चेतावनी दी है. अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाको ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ फड़फड़ाना बंद कर देना चाहिए. वह भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता है. किरियाकों ने कहा कि पाकिस्तान कितनी भी तैयारी कर ले लेकिन किसी भी पारंपरिक युद्ध में भारत से बुरी तरह हार जाएगा.15 साल तक अमेरिकी केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) में सेवा देने वाले किरियाको ने मीडिया एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान में आतंकवाद-रोधी अभियानों के अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद को यह नीतिगत निष्कर्ष निकालना चाहिए कि भारत के साथ युद्ध से उसे कुछ हासिल नहीं होगा.

भारत से किसी भी मोर्चे पर नहीं जीतेगा पाकिस्तान-किरियाको

किरियाको ने 2001 के भारतीय संसद हमले के बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक युद्ध से कुछ भी अच्छा नहीं निकलेगा, क्योंकि पाकिस्तान हार जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं न्यूक्लियर हथियारों की बात नहीं कर रहा, सिर्फ पारंपरिक युद्ध की. भारत को बार-बार उकसाने का कोई फायदा नहीं. उन्होंने बताया कि 2002 में ऑपरेशन पराक्रम के चरम पर भारत-पाकिस्तान तनाव इतना बढ़ गया था कि अमेरिका ने इस्लामाबाद से अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया था. किरियाको ने एक चौंकाने वाला दावा भी किया कि उस समय उन्हें अनौपचारिक रूप से बताया गया था कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का नियंत्रण पेंटागन के पास था. मुशर्रफ ने नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया था.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker