Trending

Chhtah Puja : कल्याण में छठ पूजा के लिए मनपा का पानी देने से इनकार, श्रद्धालू नाराज

KDMC refused to provide water for Chhath Puja, angering devotees

कल्याण-प्रतिनिधि : प्रकृति उपासना के छठपर्व पर कल्याण मनपा वक्रदृष्टि देखने को मिल रही है. केडीएमसी का काम जहां पर्व त्यौहारों पर अच्छा इंतजाम करना है लेकिन कल्याण मनपा है कि इंतजाम करने से साफ मुकर गई है. सूखे तालाबों में छठ व्रतियों के लिए पानी नहीं है ऐसे में कृत्रिम तालाबों का सहारा लेना पड़ रहा है. हालांकि वहां भी प्रशासन पानी उपलब्ध कराने को तैयार नहीं दिख रहा है.  इसलिए खुद श्रद्धालु अपनी सुविधा के लिए कृत्रिम तालाब बनाकर सूर्य उपासना के इस महापर्व की तैयारी में जुट गए है। ज्ञात हो कि कल्याण के अधिकांश तालाब सूखे हुए हैं ऐसे में वहां छठपूजा अनुष्ठान करने में मुश्किल है. इसके लिए आर्टिफिशियल पांड बनाए जा रहे हैं लेकिन वहां टैंकर से पानी सप्लाई की जरूरत है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.फलस्वरुप स्थानीय नागरिकों और छठपूजा आयोजकों में भारी नाराजगी फैल गई है।

जिम्मेदारियों से क्यों भाग रही केडीएमसी-संजय मोरे

छठ पूजा के एक आयोजक एवं बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय मोरे ने मनपा के इस रुख पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि “छठ पूजा कोई व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं बल्कि सामूहिक आस्था का पर्व है। इसमें मनपा को स्वेच्छा से सहयोग करना चाहिए था, लेकिन प्रशासन नकारात्मक रवैया अपनाकर समाज की उपेक्षा कर रहा है. संजय मोरे ने बताया कि यहां पिछले 4 वर्षों से छठ पूजा का आयोजन हो रहा है और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मनपा का यह रवैया समाज की भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जनता खुद तालाब बनाकर आस्था निभा रही है, तो मनपा आखिर अपनी जिम्मेदारी से क्यों भाग रही है?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker