Trending
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का माउंट आबू में भव्य स्वागत
Rajasthan Governor Haribhau Bagde receives a grand welcome in Mount Abu
माउंट आबू: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े दो दिवसीय प्रवास पर माउंट आबू पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत तलहटी स्थित ब्रह्माकुमारीज के मनमोहिनीवन स्थित पीस कॉटेज में किया गया। स्वागत करने वालों में एडीएम गोयल, आबू रोड एसडीएम शंकर लाल मीणा, ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा, बीके मृत्युंजय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ब्रह्माकुमारीज संस्था की गतिविधियों की जानकारी ली और वहां चल रहे विभिन्न सेवाकार्यों को सराहा।
राज्यपाल का आज रात्रि प्रवास माउंट आबू राजभवन में रहेगा। कल वे ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन परिसर में आयोजित मीडिया महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे माउंट आबू से प्रस्थान करेंगे।



