Trending

Paresh Thakur के जन्मदिन पर खारघर में भव्य पनवेल फुटबाल लीग क्रीड़ा टूर्नामेंट, मंत्री ने सराहा

Panvel football tournament in Kharghar on Paresh Thakur Birthday

पनवेल/लालचंद यादवः पनवेल मनपा के पूर्व सभागार नेता परेश ठाकुर का जन्मदिन आज खेल स्पर्धाओं के साथ मनाया गया. इस अवसर पर खारघर में पनवेल फुटबाल लीग का आयोजन किया गया. मंत्री रविंद्र चव्हाण एवं विधायक प्रशांत ठाकुर ने नारियल फोड़कर इस भव्य फुटबाल स्पर्धा का उद्धाटन किया. बीजेपी नेताओं ने क्रीड़ा स्पर्धा में सहभागी होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और युवानेता परेश ठाकुर को जन्मदिन की बधाईयां दी. खारघर सेक्टर 7 के मैदान पर आयोजित इस भव्य क्रीड़ा स्पर्धा शुभारंभ पर वरिष्ठ नेता रामशेठ ठाकुर, पूर्व नगराध्यक्ष जेएम म्हात्रे, विधायक विक्रांत पाटिल, प्रीतम म्हात्रे,  बीजेपी के रायगड़ उत्तर जिलाध्यक्ष अविनाश कोली समेत असंख्य कार्यकर्ता, पूर्व नगरसेवक और खेल प्रेमी मौजूद थे.

स्थानीय खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौकाःमंत्री रविंद्र चव्हाण

इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश कार्याध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने युवानेता परेश ठाकुर के जन्मदिन पर आयोजित विविध क्रीड़ा स्पर्धाओं के आयोजन की सराहना की. मंत्री रविंद्र चव्हाण ने कहा कि इस स्पर्धा के जरिए पनवेल के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिला है. रविंद्र चव्हाण ने परेश ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके कार्यों का गुणगान किया. 

खेल स्पर्धा के जरिए युवा मोर्चा की सौगात सराहनीयः परेश ठाकुर

पूर्व सभागृह नेता परेश ठाकुर के जन्मदिन पर इस खेल स्पर्धा का आयोजन बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा किया गया था. पूर्व सभागृह नेता परेश ठाकुर ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों उनके जन्मदिन पर खेल स्पर्धाओं की जो सौगात दी है वह सराहनीय है. उन्होंने मंत्री रविंद्र चव्हाण, पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर एवं विधायक प्रशांत ठाकुर की उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और इस खेल स्पर्धा में शामिल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए नेताओं का आभार जताया. युवा नेता परेश ठाकुर ने और क्या कुछ कहा सुन लीजिए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker