नवी मुंबई कामोठे में वाहतुक सेना के नए कार्यालय का शुभारंभ
Inauguration of News Vahtuk Sena Office in Kamothe, Navi Mumbai
पनवेल/लालचंद यादवः नवी मुंबई के कामोठे में आज शिवसेना अवजड़ वाहतुक सेना के नए कार्यालय का उद्धाटन किया गया. वाहतुक सेना के पनवेल तालुका अध्यक्ष महेंद्र कांबले (विशाल) के सौजन्य से इस कार्यालय को स्थापित किया गया है. आज वाहतुक सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं कार्याध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने इस जनसंपर्क कार्यालय का पारंपरिक ढंग से उद्धाटन किया. इस अवसर पर वाहतुक सेना के तमाम पदाधिकारी, शिवसेना कार्यकर्ता और महेंद्र कांबले के समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे.
वाहतुक सेना कार्यालय से मिलेगा मदद और समाधान -इंद्रजीत सिंह
तालुका अध्यक्ष महेंद्र कांबले का यह जनसंपर्क कार्यालय कामोठे सेक्टर 11 में स्थित है. आज इसका उद्धाटन करते हुए शिवसेना वाहतुक सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि महेंद्र कांबले एक सक्रिय और सक्षम नेता हैं और ट्रांसपोर्ट कामगारों और मालिकों की समस्याओं के लिए लड़ते रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कार्यालय से वाहतुक सेना और अधिक सेवा देने में सफल होगी. वाहतुक सेना के नेताओं ने महेंद्र कांबले के कार्यों का गुणगान करते हुए और क्या कुछ कहा सुन लीजिए.
24 घंटे सेवा और मदद करूंगाः महेंद्र कांबले
वहीं खुद पनवेल तालुका अध्यक्ष महेंद्र कांबले ने कहा कि वाहतुक सेना सदैव पनवेल तालुका क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मालकों चालकों को मदद करने और उनकी समस्याओं का समाधान दिलाने का प्रयास करेगी. महेंद्र कांबले ने पीड़ितों को न्याय और सहायता दिलाने के लिए वे सदैव तैयार रहेंगे.



