Trending

Navi Mumbai BJP के जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश पाटिल ने संभाला पदभार, जोरदार शक्ति प्रदर्शन

Dr. Rajesh Patil took over as District President

नवी मुंबई/सुमित गायकवाड़: नवी मुंबई के नवनियुक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल ने आज एक कार्यकर्ता सम्मेलन के बीच अपना पदभार ग्रहण कर लिया. शिरवणे विद्यालय नेरूल में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी की ओर से डॉ.राजेश पाटिल के लिए जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में बीजेपी विधायक मंदाताई म्हात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष एड.अनिल कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत, सीवी रेड्डी, व्यापारी नेता किर्तीभाई राणा,  उत्तरभारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेता राजेश राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.वर्षा भोसले,समेत तमाम नगरसेवक, और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने भारत माता और जयहिंद का जयघोष करते हुए नए जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया. चुनाव प्रभारी सांसद मनोज कोटक ने नए जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी.

डॉ.राजेश पाटिल के नेतृत्व में मजबूत बनेगी बीजेपीः मनोज कोटक

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हाल में ही नियुक्त किए गए बीजेपी के सभी 11 मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. मंडल अध्यक्षों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल के साथ मिलकर बीजेपी को मजबूत करने और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया. वहीं कार्यक्रम अतिथि सांसद मनोज कोटक ने विश्वास जताया कि डॉ. राजेश पाटिल जमीनी स्तर के नेता हैं और उनके नेतृत्व में नवी मुंबई बीजेपी बेहतरीन काम करेगी. उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को भी बधाई दी और मिलकर काम करने का आह्वान किया.

महानगर पालिका में लहराएंगे बीजेपी का भगवाः डॉ.राजेश पाटिल

वहीं अपनी नियुक्ति के लिए बीजेपी आलाकमान और अपने नेताओं का आभार जताते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल ने कहा कि वे संगठन के लिए नए नहीं हैं. महामंत्री के तौर पर वे बड़ी भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं औऱ पदाधिकारियों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि महानगर पालिका में भारी बहुमत के साथ कमल खिलाकर दिखाएंगे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker