SSC Result 2025: कैसा रहा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट : जानिए कहां कितने आए टॉपर

Maharashtra10th Result 2025: 10th board results declared, know how many toppers

Maharashtra 10th Result 2025: महाराष्ट्र में 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज घोषित कर दिए गए. पहले यह नतीजे 12 मई को जारी होने वाले थे लेकिन बुद्ध पुर्णिमा की छुट्टी के कारण इसे 13 मई को घोषित किया गया. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज 10वीं कक्षा (SSC) परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष औसत पास दर प्रतिशत 47% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.3% अधिक है। छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.12% की पास दर हासिल की, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 90.73% रहा। कोल्हापुर मंडल ने सर्वाधिक 96.30% के साथ टॉप किया है। मुंबई मंडल का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा, जहाँ पास प्रतिशत 89.12% रहा। इस वर्ष कुल 16.32 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 15.08 लाख छात्र सफल हुए हैं.

 इन वेबसाइट्स पर देखें सीधे रिजल्ट

छात्र यहां बताई वेबसाइट्स से बोर्ड परीक्षा के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं.

https://main.mahahsscboard.in/

https://sscresult.mkcl.org

https://mahresult.nic.in/

SSC की परीक्षाएं 21 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक मुंबई, पुणे, नागपुर और कोंकण सहित सभी नौ डिवीजनों में आयोजित की गईं। कुल 16,11,610 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 8,64,120 लड़के, 7,47,471 लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 फरवरी से 20 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गईं।

लातूर में सर्वाधिक 113 टॉपर, महाराष्ट्र में बना रिकॉर्ड

इस बार महाराष्‍ट्र SSC 2025 परीक्षा में कुल 211 छात्रों ने टॉपर किया है. उन्होंने 100% अंक हासिल किए हैं. फरवरी-मार्च 2025 में ली गयी दसवीं परीक्षा में इस बार टॉपर्स की संख्या 211 हो गई है. इस श्रेणी में पुणे से 13, नागपुर से 3, छत्रपति संभाजीनगर से 40, मुंबई से 8, कोल्हापुर से 12, अमरावती से 11, नासिक से 2, लातूर से 113 और कोंकण मंडल में कुल 9 परीक्षार्थी टॉपर आए हैं. मुंबई की अपेक्षा कोल्हापुर और अमरावती में अधिक टॉपर हुए हैं जो वहां छात्रों की पढ़ाई के प्रति जुनून और जोश का सबूत देता है.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker