Trending

Raigad Premier League : MCA अध्यक्ष रोहित पवार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Raigad Premier League: MCA President Rohit Pawar encouraged the players

नवी मुंबई/ उलवेः रायगढ़ जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को आज पुरस्कार बांटा गया.एक दिवसीय इस क्रिकेट लीग का उद्धाटन आज मंगलवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और विधायक रोहित पवार ने किया, और पुरस्कार वितरण भी उनके हाथों किया गया. उलवे के शिवाजीनगर क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खुद रोहित पवार ने बल्ला उठाया और बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इस दौरान पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर, अनिकेत तटकरे, कामगार नेता महेंद्र घरत, कृष्णशेठ ठाकुर, वाई.टी. देशमुख, रायगढ़ जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पाटिल, सचिव प्रदीप नाईक, किरीट पाटिल खास तौर पर मौजूद रहे. एमसीए अध्यक्ष रोहित पवार ने कहा, “रायगढ़ जिला क्रिकेट संघ को सही मैदान मिले, इसके लिए हम पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वे क्रिकेट के विकास के लिए खुद को राजनीति से दूर रखने के लिए भी तैयार हैं. रायगढ़ की टीम और पदाधिकारियों के अच्छे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने 75 लाख रुपये का मदद फंड देने का भी ऐलान किया.

मेरा विकेट लेने की कोशिश की गई, लेकिन मैं मैच जीत गया-रोहित पवार

एमसीए के अध्यक्ष रोहित पवार ने कहा कि कोकण रायगड़ के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए दापोली में एक ऐसा केंद्र बनेगा जहां अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहां सभी सुविधाएं होंगी। खिलाड़ियों की गुणवत्ता के आधार पर महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में खेलने का मौका दिया जाएगा, मैं उनके साथ मजबूती से खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि कौन और कैसे खेल रहा है, यह देखना महत्वपूर्ण है। यह 60-30-16 की बड़ी प्रक्रिया है। खिलाड़ियों को मौका नहीं गंवाना चाहिए, क्रिकेट को न्याय मिलना चाहिए, टीम वर्क जरूरी है. रोहित पवार ने सभी खिलाड़ियों को गंभीरता से क्रिकेट खेलने का आह्वान किया. महेंद्र शेठ खुद खेलते हैं, हमारे साथ ऐसे लोगों की जरूरत है।”बिना नाम लिए उन्होने गुगली ली और कहा, ‘कई लोगों ने मेरा विकेट लेने की कोशिश की, लेकिन मैं मैच जीत गया।’

रायगड़ से निकलेंगे होनहार खिलाड़ी-रामशेठ ठाकुर

इस अवसर पर पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर ने कहा, “आने वाले दिनों में रायगढ़ से निश्चित रूप से अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे। स्थानीय खिलाड़ियों को भी मैदान में खेलने का मौका मिलना चाहिए।” इस अवसर पर रामशेठ ठाकुर ने मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। महेंद्र घरत ने कहा, “शरद पवार साहब ने 12.5 प्रतिशत जमीन देने का जो फैसला किया है, उससे इस भूमि के लोगों के लिए सुनहरे दिन आ गए हैं। क्रिकेट और रामशेठ ठाकुर के प्रति अपना लगाव दिखाते हुए महेंद्र घरत ने कहा कि जहां भी भारत-पाकिस्तान का मैच होगा, मैं वहां जाऊंगा। मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है। मैं जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता हूं। रामशेठ हमारे आधारस्तंभ हैं।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker