Trending

Who is Dr. Rajesh Patil | कौन हैं डॉ. राजेश पाटिल, जिन्हें BJP ने बनाया नया जिलाध्यक्ष

Who is Dr. Rajesh Patil, Whome BJP appointed as Navi Mumbai Chief

नवी मुंबई, सुधीर शर्मा / बीजेपी आलाकमान ने जिला उपाध्यक्ष रहे डॉ. राजेश पाटिल को नवी मुंबई का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. डॉ. राजेश पाटिल वर्तमान जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत की जगह लेंगे. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल इससे पहले नवी मुंबई बीजेपी के जिला महामंत्री और मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी रह चुके हैं. वे शिरवणे विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज के संचालक हैं. एक प्रकल्पग्रस्त नेता के तौर पर उन्होंने नवी मुंबई एयरपोर्ट नामांतरण आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. अपनी नियुक्ति से पहले जिला उपाध्यक्ष रहे डॉ. राजेश पाटिल एक सहज और मिलनसार नेता के तौर पर जाने जाते हैं. 11 इच्छुक प्रत्याशियों के बीच डॉ. राजेश पाटिल को नवी मुंबई का जिलाध्यक्ष चुना गया है.

प्रकल्पग्रस्त नेता, अकैडमिक और लो प्रोफाइल है पहचान

नेरुल नवी मुंबई के मूल निवासी डॉ. राजेश पाटिल मौलिक तौर पर एक प्रकल्पग्रस्त हैं. स्व.दिबा पााटिल एय़रपोर्ट नामांतरण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. वे नवी मुंबई समन्वय समिति के कार्याध्यक्ष रहे. शिवरणे विद्यालय एवं जुनियर कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष हैं. और 2009 में शिरवणे गांव से नगरसेवक रह चुके हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बेलापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. वर्तमान में 2 टर्म से नवी मुंबई बीजेपी की जिला समिति में पहले महामंत्री और हालिया टीम में उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत रह चुके हैं. मंडल अध्यक्षों के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें बेलापुर विधान सभा क्षेत्र का निर्वाचन अधिकारी बनाया था. हाइली क्वैलिफाइड हैं और 30 वर्षों से राजनीति और समाजसेवा में जुड़े रहे हैं. डॉ. राजेश पाटिल को नवी मुंबई का नया जिलाध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने एक संदेश दिया है कि यहां पार्टी का वर्चस्व चलेगा. जिलाध्यक्ष पद के लिए विधायक मंदाताई म्हात्रे जहां अपने बेटे निलेश म्हात्रे को बनाना चाहती थीं वहीं मंत्री गणेश नाईक सागर नाईक या संजीव नाईक को जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

दो विधायकों में  समन्वय, पार्टी मजबूत करने की चुनौती

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में बीजेपी के दो विधायक हैं. ऐरोली से गणेश नाईक और बेलापुर से मंदाताई म्हात्रे . इन दोनों में अक्सर टकराव देखे जा सकते हैं. माना जा रहा है कि राजेश पाटिल पर इन दोनों विधायकों के बीच समन्वय साधने और संदीप नाईक के जाने के बाद बिखरी बीजेपी को एकजुट करने एवं नयी ताकत देने की बड़ी चुनौती है. अगले 6 महीनें में महानगर पालिका के चुनाव भी हैं ऐसे में यह तीहरा चैलेंज है. जिसमें डॉ. राजेश पाटिल की असली परीक्षा होगी.

तमाम पदाधिकारियों ने डॉ.राजेश पाटिल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाईयां दी हैं. और विश्वास जताया है कि अपने अनुभवों से वे बीजेपी में नई जान फूंकने में सफल रहेंगे. टीवी वन इंडिया की ओर से नवनियुक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश पाटिल को अनंत शुभेच्छा..

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker