Trending

84 Kosi Parikrama: अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा पूरी, 23 दिनों के बाद संत लौटे रामनगरी

84-Kosi Yatra Ends: Saints Back in Ramnagari After 23 Days

अयोध्याधाम/ विशेष प्रतिनिधि:  रामनगरी अयोध्या से 12 अप्रैल को निकली 84 कोसी परिक्रमा रविवार को 23वें दिन वापस अयोध्या पहुंच गई । अबकी बार हजारों की संख्या में साधु-संतों ने 84 कोस की परिक्रमा पूरी की। 12 अप्रैल को अयोध्या से विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल दल के नेतृत्व में यह परिक्रमा शोभायात्रा के साथ रवाना हुई थी. 13 अप्रैल को मखौड़ा धाम से इसका आगे का क्रम शुरू हुआ जो 5 जिलों में होते हुए लगभग 265 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी कर संत और श्रद्धालु अयोध्या लौट आए. 84 कोस परिक्रमा के आयोजक सुरेंद्र सिंह और विश्व हिंदू परिषद के संत स्वामी चिन्मयानंद ने बताया कि रामकोट की परिक्रमा के साथ 84 कोस की यह परिक्रमा पूरी हो गई है .

हिंदुओं के लिए 84 कोसी परिक्रमा आखिर, खास क्यों है!

84-Kosi Yatra Ends: Saints Back in Ramnagari After 23 Days

84 कोसी परिक्रमा का महत्व धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि खास क्यों है. यह यात्रा भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों से जुड़ी है और इसे करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पहली कथा भगवान श्री राम से जुड़ी है. मान्यता है कि भगवान श्री राम ने रावण वध के बाद ब्रह्महत्या के प्रायश्चित के लिए नैमिषारण्य की 84 कोसी परिक्रमा की थी. 84 कोसी परिक्रमा नैमिषारण्य में एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है और इसमें पूरे भारत और पड़ोसी देशों से हजारों श्रद्धालु आते हैं. यह यात्रा करने वालों के लिए महान भक्ति और आध्यात्मिक नवीनीकरण का समय होता है. परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न पवित्र स्थलों का दौरा किया जाता है, जिनमें से प्रत्येक हिंदू पौराणिक कथाओं में महत्व रखता है. 

भगवान श्री कृष्ण से भी जुड़ी है कहानी

अयोध्या की तरह वृंदावन-ब्रज धाम में भी चौरासी कोस परिक्रमा की परंपरा है. ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली ब्रज क्षेत्र की परिक्रमा है. यह यात्रा ब्रज के अंदर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों, सरोवरों, वनों, मंदिरों और कुंडों के दर्शन के लिए की जाती है. मान्यता है कि इस परिक्रमा से व्यक्ति को 84 लाख योनियों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह यात्रा ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker