
भिवंडी में दिल दहलाने वाली घटना, मां ने तीन बेटियों संग की आत्महत्या
Bhiwandi Horror: Mother and Three Daughters Die by Suicide
ठाणे, विशेष प्रतिनिधि : भिवंडी शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने तीन बच्चियों के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पंचनामा करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. सुसाईड नोट में महिला ने लिखा है इस घटना को किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए. पुलिस पूरी घटना को जॉच करने में जुट गई है. घटना ठाणे जिले के भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के हद की है.मिली जानकारी के अनुसार यहां पुनीता (32 वर्ष) ने अपनी तीन बेटियों नंदिनी (12 वर्ष), नेहा (7 वर्ष) और अनु (4 वर्ष) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पति है पावरलूम मजदूर, आर्थिक मजबूरी की आशंका
पुनीता के पति लालजी बनवारीलाल भारती पावरलूम मजदूर हैं और रात की शिफ्ट में काम पर गए थे। जब वह सुबह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खोला गया, तो उन्होंने खिड़की से झांका और फिर दरवाजा तोड़कर अंदर गए, जहां उन्होंने अपनी पत्नी और बेटियों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी स्मृति उपजिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। भिवंडी शहर पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और कई कोणों से इस मामले को देख रही है.



