Trending

Goa Stamped : गोवा शिरगांव मंदिर के धार्मिक जुलूस में भगदड़, 6 की मौत, 50 घायल

Stampede at Goa's Shirgaon temple jatra, 6 dead, more than 50 injured

सतीश सोनी/ विशेष प्रतिनिधि / गोवा के शिरगांव मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ‘लैराई जत्रा में यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरातफरी फैल गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने हो गए थे और लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे में कुल 30 लोगों के हताहत होने की सूचना है। इनमें से 8 गंभीर रोगियों, जिनमें 2 इंट्यूबेटेड मामले शामिल हैं, उनको सुपर स्पेशियलिटी देखभाल के लिए जीएमसी में भेजा गया है.

ज्यादा भीड़, प्रबंधन की कमी से हादसे की आशंका

आधिकारिक तौर पर अभी तक लैराई जत्रा के बीच हुए इस हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन शुरुआती आकलन के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है कि, ‘लैराई जत्रा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ को देखते हुए, हमने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल और व्यापक कदम उठाए हैं। हमने 108 हेल्प लाइन के साथ समन्वय किया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि घटनास्थल पर पांच एम्बुलेंस भेजी गई हैं, जिनमें से तीन असिलो में तैनात हैं और तीन अतिरिक्त एम्बुलेंस को स्थिति स्थिर होने तक स्टैंडबाय पर रखा गया है।

हाई अलर्ट पर आरोग्य सेवाएं-विश्वजीत राणे-स्वास्थ्य मंत्री

विश्वजीत राणे ने बताया कि समेकित देखभाल प्रदान करने के लिए वेंटिलेटर के साथ एक समर्पित आईसीयू स्थापित किया गया है।10 मरीज वर्तमान में जीएमसी में गंभीर रूप से घायल हैं और निगरानी में हैं। इसके लिए अतिरिक्त डॉक्टरों को शामिल किया गया है, और सभी आवश्यक व्यवस्थाए की गई हैं, और हम प्रत्येक मरीज की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। 108 सहित जीएमसी और स्वास्थ्य सेवाओं को भी हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। जीएमसी और असिलो के एमएस को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हम आपको नियमित रूप से अपडेट रखेंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker