
Satyendra Rai’s ChaiPeCharcha | बीजेपी नेता सत्येंद्र राय ने नवी मुंबई के प्रवासी बिहारियों से साधा संवाद
Satyendra Rai’s ChaiPeCharcha :BJP leader Satyendra Rai interacted with migrant Biharis in Navi Mumbai
सुमित गायकवाड़/ नवी मुंबई: बिहार में आम चुनाव की सरगर्मियों के बीच आज बीजेपी नेता सत्येंद्र राय ने नवी मुंबई के प्रवासी बिहारियों से संवाद साधा और विकसित बिहार के लिए योगदान देने का आह्वान किया. बेलापुर के महादेव मंदिर में सार्वजनिक पूजा एवं सांस्कृतिक महोत्सव समिति के सौजन्य से कार्याध्यक्ष जयराम पासवान द्वारा यह चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां सत्येंद्र राय का सत्कार किया गया. यहां उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राय, वरिष्ठ नेता मुनिंद्र झा, राजाराम सिंह, समिति के अध्यक्ष प्रहलाद महाशेठ, बेलापुर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, महिला नेता माला झा समेत तमाम पदाधिकारी और प्रवासी बिहारी भी मौजूद थे.
बिहार बीजेपी के एमएलसी सत्येंद्र राय का नवी मुंबई में स्वागत, प्रवासी बिहारियों ने दिलाया भरोसा-बिहार में खिलाएंगे कमलविकसित बिहार के लिए सम्पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिएःसत्येंद्र राय
बीजेपी नेता एलएलसी सत्येंद्र राय ने चाय पे चर्चा कार्यक्रम से पहले पदाधिकारियों के साथ भगवान भोलेनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया और सबके मंगल की प्रार्थना की. अपने संबोधन में उन्होंने लिट्टी चोखा, सोन नदी और वहां की संस्कृति की याद दिलाई और चुनाव से 3 दिन पहले होने वाले छठ पूजा को गांव में सेलिब्रेट करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि लालू और उनके बेटों के नेतृत्व में पिछड़ा हुआ बिहार अब एनडीए के नेतृत्व में विकास की नई रफ्तार के साथ दौड़ रहा है. इसलिए बीजेपी ने 2025 के आम चुनाव में 225 का लक्ष्य रखा है और यह लक्ष्य प्रवासी बिहारियों की मदद के सिवा संभव नहीं है. एमएलसी सत्येंद्र राय ने कहा कि हमारा सपना विकसित बिहार बनाना है. उन्होंने प्रवासी बिहारियों से बहुमत की सरकार बनाने में योगदान का आह्वान करते हुए क्या कुछ कहा सुन लीजिए.
नवी मुंबई के प्रवासी बिहार में खिलाएंगे कमलः जयराम पासवान
वहीं चाय पे चर्चा कार्यक्रम के आयोजक एवं सार्वजनिक पूजा एवं सांस्कृतिक महोत्सव समिति के कार्याध्यक्ष जयराम पासवान ने कहा कि बिहार में विकास गतिमान होना चाहिए, इसके लिए बीजेपी नेता सत्येंद्र राय प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सुनाया है.जयराम पासवान ने भरोसा दिलाया कि प्रवासी बिहारी अबकी चुनाव में पूरा जोर लगाएंगे और बीजेपी को जिताएंगे.



