
सुधीर जाधव बने सीवुड के नए मंडल अध्यक्ष, नियुक्ति पर BJP नेताओं ने किया सत्कार
Sudhir Jadhav appointed as new Mandal President of Seawood, Felicitated by BJP leaders
नवी मुंबई, सीएल.गुप्ता/ नवी मुंबई के सक्रिय समाजसेवक और बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता सुधीर जाधव को सीवुड का नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नवी मुंबई के 13 मंडलों में सीवुड मंडलाध्यक्ष का चुनाव लंबित पड़ा था,हालांकि बीजेपी आलाकमान ने सुधीर जाधव के नाम पर मुहर लगाते हुए इसकी घोषणा कर दी है. इसके बाद स्थानीय शनेश्वर मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुधीर जाधव का नागरी सत्कार किया गया. इस अवसर पर युवा नेता दत्ता घंगाले, समाजसेविका अश्विनी घंगाले, ज्ञानेश्वर तांडेल, कुणाल महाडिक, चुनाव प्रभारी डॉ.राजेश पाटिल, एड.मंगल घरत, विनोद उपाध्याय, हेम पांडेय समेत तमाम पदाधिकारियों ने सुधीर जाधव को पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया, और नई नियुक्ति पर उन्हें बधाइयां दी.
इस अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दत्ता घंगाले ने सीवुड मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सुधीर जाधव का सत्कार किया और उनके कार्यों का गुणगान करते हुए बीजेपी आलाकमान का भी आभार जताया. दत्ता घंगाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सुधीर जाधव के नेतृत्व में सीवुड मंडल में बीजेपी और मजबूती से उभरेगी और मनपा चुनाव में अपना दमखम भी दिखाएगी.सीवुड में मजबूत करेंगे बीजेपीः सुधीर जाधव
वहीं अपनी नियुक्ति को बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए मंडल अध्यक्ष सुधीर जाधव ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, बीजेपी जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत एवं अन्य नेताओं एवं विधायकों का आभार जताया जिनकी संस्तुति पर उन्हें सीवुड मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई. सुधीर जाधव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ बीजेपी संगठन को मजबूती देना ही उनका लक्ष्य है. उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार मानते हुए और क्या कुछ कहा सुन लीजिए



