Trending

Shiv Jayanti | सीवुड में 395वीं जयंती पर याद किए गए शिव छत्रपति

Shiv Jayanti | Shiv Chhatrapati remembered on his 395th birth anniversary in Seawood

नवी मुंबई : सीवुड के बीजेपी युवा नेता दत्ता घंगाले एवं अश्विनी घंगाले द्वारा शिव जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों ने शिव छत्रपति की प्रतिमा की आरती की और जयघोष लगाकर उनका अभिवादन किया. जयंती कार्यक्रम में जय भवानी जय शिवाजी का उद्धोष गूंजता रहा. सीवुड में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई सांस्कृतिक खेल स्पर्धाएं भी चलाई गई उसके विजेताओं को साड़ियों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत, विधायक नरेंद्र पाटिल, समेत कई नेता भी मौजूद रहे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker