Trending
Shiv Jayanti | Ganesh Naik | कांशीराम विद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की मनी जयंती
Shiv Jayanti | Ganesh Naik | Chhatrapati Shivaji Maharaj's birth anniversary celebrated in Kanshiram Vidyalaya
नवी मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जयंती पर आज रबाले के मान्यवर कांशीराम हिंदी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन देखने लायक रहा. इस अवसर महिलाओं के लिए हल्दी कुमकुम और विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में वनमंत्री विधायक गणेश नाईक, पूर्व सांसद डॉ.संजीव नाईक खास तौर पर मौजूद रहे. इस दौरान वनमंत्री गणेश नाईक ने यहां अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का भी उद्धाटन किया और खिलाड़ियों को बधाई दी. छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, शासन व्यवस्था और उनके सामाजिक समरसता तथा उनके महती योगदानों के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना और उनके खरे इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.



