Trending

Shiv Jayanti | तुर्भे में अनूठे ढंग से मनायी गई शिव छत्रपति की जयंती

Shiv Jayanti | Shiv Chhatrapati's birth anniversary was celebrated in a unique way in Turbhe

नवी मुंबई : तुर्भे के अंबेडकरनगर में आज हिंदवी स्वराज्य युवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित शिव जयंती कार्यक्रम का अनूठा आयोजन देखने को मिला. प्रभात फेरी से कार्यक्रम का शुरुआत हुई. पश्चात वाशी के शिवाजी महाराज चौक से आंबेडकर नगर तक शिव ज्योति निकाली गई जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया और जय भवानी जय शिवाजी का जयघोष करते हुए जयंती मनाई. वहीं संध्या कार्यक्रम में नरवीर तानाजी मालुसरे की शौर्य गाथा प्रस्तुत की गयी.वहीं तलवारबाजी एवं मैदानी खेलों ने युवाओं में जमकर जोश भरा. प्रमुख अतिथि कैप्टन सुभाष सालुंखे की उपस्थिति में यहां एड. गणेश सुर्वे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर व्याख्यान के जरिए मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश गायकवाड़, महेश कोठीवाले, शिवसेना उपजिलाप्रमुख सुरेश कुलकर्णी, अंकुश मेढकर समेत तमाम वरिष्ठ जन मौजूद रहे. शिव जयंती कार्यक्रम में सामूहिक आरती भी देखने लायक रही. पीएसआई तुकाराम नागरेपाटील, आदर्श बिराजदार, पद्मनाभम समेत कई अतिथियों ने यहां उपस्थित रहकर हौसला बढ़ाया. हिंदवी स्वराज्य युवा प्रतिष्ठान के प्रमुख सागर विटकर के हाथों यहां जरूरतमंद विद्यार्थियों को फ्री नोटबुक, और स्कूल बैग का वितरण किया गया. प्रतिष्ठान के दीपक काटे एवं सुमित गायकवाड़ एवं पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों एवं युवाओं तक शिव छत्रपति के शौर्य और इतिहास की जानकारी देने के मकसद से आयोजित यह जयंती कार्यक्रम सफल रहा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker