भारत-आसियान संबंधों को मिलेगी नई दिशा, PM मोदी दो बड़े सम्मेलनों में होंगे शामिल
India-ASEAN relations will get a new direction, PM Modi will attend two major conferences.

नई दिल्ली: भारत और आसियान देशों के संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलिपींस की राजधानी मनीला में दो महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। इनमें 23वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन शामिल है। वर्ष 2026 में आसियान की अध्यक्षता कर रहे फिलिपींस द्वारा इन दोनों सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और आसियान देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वर्ष 2026 से 2030 तक के आसियान-भारत कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में भविष्य में व्यापार, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा तय होने की उम्मीद है।
21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुवार खालसा दीवान के पुनर्विकास कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल-हुए।

फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी कल दो दिवसीय दौरे पर मनीला पहुंचे थे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आसियान देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोग बढ़ाना है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर की ओर से आसियान शिखर सम्मेलन और संबंधित बैठकों में शामिल होने पहुंचे विभिन्न देशों के नेताओं के सम्मान में आयोजित विशेष रात्रिभोज में भी शामिल हुए।



