PM Modi : बंगाल में डबल इंजन की जरूरत
Need for a 'Double-Engine' Government in Bengal: PM Modi

प.बंगाल/प्रतिनिधी : नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया स्थित तमलुक में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बंगाल की “निर्मम सरकार” की विदाई तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार नंदीग्राम में जो चुनावी परिणाम आया था, इस बार वही नतीजा भवानीपुर से देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गुंडों, दंगाइयों और घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी की राजनीति भरोसे पर नहीं, बल्कि भय पर आधारित है।
मोदी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के अहंकार के कारण केंद्र की योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने “डबल इंजन” सरकार की जरूरत पर जोर दिया। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा।



