Trending

US-Iran Tension: अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का युद्धविराम

Relief Amidst Tension: 2-Week Ceasefire Between US and Iran

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात सोशल मीडिया के जरिए दोनों देशों के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवधि में न तो अमेरिका कोई हमला करेगा और न ही ईरान कोई आक्रामक कदम उठाएगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने प्रमुख सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुका है और ईरान के साथ बातचीत निर्णायक चरण में पहुंच गई है। ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव भी मिला है, जिसे उन्होंने सकारात्मक आधार बताया। उनके अनुसार, यह युद्धविराम स्थायी समाधान की दिशा में अहम कदम हो सकता है।

वहीं, ईरान ने भी इस युद्धविराम की पुष्टि की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दो सप्ताह के लिए होर्मुज़ जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए खुला रखने की घोषणा की है, हालांकि इस पर ईरानी सेना की निगरानी रहेगी। इससे पहले ट्रंप द्वारा दिए गए कड़े सैन्य चेतावनी के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। लेकिन अब इस युद्धविराम से वैश्विक स्तर पर राहत की भावना देखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker