India-Africa : भारत-अफ्रीका संबंधों पर दिल्ली में अहम बैठक
Key Meeting on India-Africa Relations Held in Delhi

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिल्ली में भारत-अफ्रीका संबंधों को मजबूत करने के लिए एक अहम कंसल्टेटिव बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की। बैठक में ट्रेड और इन्वेस्टमेंट, लोन और ग्रांट, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट में कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही अफ्रीकी देशों तक भारत की पहुंच को बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं, जैसे डिफेंस सहयोग और रीजनल व मल्टीलेटरल फोरम में भागीदारी पर भी फोकस किया गया।
जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि बैठक में भारत और अफ्रीका के ऐतिहासिक संबंधों और दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच मजबूत जुड़ाव को रेखांकित किया गया। इसके अलावा, जयशंकर ने सेंट किट्स एंड नेविस के मंत्री डॉ. डेन्ज़िल एल. डगलस से मुलाकात की, जिसमें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, हेल्थ सहयोग, डिजिटल क्षमताओं और इमरजेंसी रिस्पॉन्स पर चर्चा हुई।



