Trending

Marathi Film Festival 12-15 नवंबर को मुंबई में

Marathi Film Festival in Mumbai from November 12–15

मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य सरकार द्वारा आयोजित चित्रपट मराठी फिल्म फेस्टिवल इस वर्ष 12 से 15 नवंबर तक पी. एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी, प्रभादेवी में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने घोषणा की।
शेलार ने सांस्कृतिक कार्य विभाग की अकादमी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान फेस्टिवल की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर का है और इसका उद्देश्य मराठी सिनेमा, रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को वैश्विक मंच प्रदान करना है।

यह महोत्सव पिछले वर्ष महाराष्ट्र फिल्म, थिएटर और कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा शुरू किया गया था। आयोजन के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker