Parliament Update: अमरावती राजधानी, CAPF बिल पास
Parliament Update: Amaravati Designated Capital; CAPF Bill Passed

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन कई अहम विधेयक पारित किए गए। राज्यसभा ने आंध्र प्रदेश रीऑर्गेनाइज़ेशन अमेंडमेंट बिल 2026 को मंजूरी दे दी, जिससे अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी बनाया गया है। यह बिल पहले ही लोकसभा से पास हो चुका था। वहीं, लोकसभा में चर्चा के बाद सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज़ एडमिनिस्ट्रेटिव बिल भी पारित हुआ, जिसका उद्देश्य CAPF अधिकारियों की भर्ती और सेवा प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। प्रश्नकाल के दौरान बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट किया कि सभी उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं।
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि अगले 2–3 हफ्तों में विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, जिसमें महिला आरक्षण बिल में संशोधन पर चर्चा होगी। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर सर्वदलीय बैठक की मांग की है। संसद को 16 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।



