Trending

‘Fraud Baba’ अशोक खरात जेल में, SIT जांच तेज

‘Fraudster Baba’ Ashok Kharat Sent to 14-Day Judicial Custody

नाशिक/प्रतिनिधि : नासिक डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने कथित धोखेबाज अशोक खरात को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खरात की पुलिस कस्टडी समाप्त होने के बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से यह आदेश जारी किया गया। इस मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान पिछले कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आए हैं, जिससे केस और गंभीर होता जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अशोक खरात को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जब एक पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ पहली शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ अब तक कुल 10 मामले दर्ज हो चुके हैं। जांच एजेंसियां लगातार नए पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही हैं और जब्त किए गए डिजिटल सबूत, वीडियो तथा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

जांच में सामने आया है कि अशोक खरात ने 2018 से 2023 के बीच खुद को न्यूमेरोलॉजिस्ट और आध्यात्मिक गुरु के रूप में प्रस्तुत कर लोगों का विश्वास जीता। आरोप है कि 2022 से 2024 के बीच उसने खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाया और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के नाम पर मानसिक दबाव बनाया। इसी दौरान कई महिलाओं के साथ कथित यौन शोषण और धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आईं। यह मामला तब उजागर हुआ जब 2024 और 2025 में पीड़ित महिलाएं आगे आईं और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने SIT का गठन किया है, जो आरोपी के वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों और संबंधित लोगों की भी जांच कर रही है। जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और खुलासों की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker