Trending

IPL : LSG vs DC : इकाना स्टेडियम में आज भिड़ंत

IPL : LSG vs DC Clash: Showdown at Ekana Stadium Today

विशेष/प्रतिनिधि : Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium में कल Lucknow Super Giants और Delhi Capitals के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। लखनऊ टीम की कप्तानी Rishabh Pant कर रहे हैं, जबकि दिल्ली की कमान Axar Patel के हाथों में है। मैच को देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम के आसपास विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है। मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले ही आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

दर्शकों की सुविधा के लिए Lucknow Metro की सेवाएं रात 12:30 बजे तक बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा स्टेडियम से मुंशी पुलिया और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन तक विशेष फीडर बसों की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी प्रवेश की विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker