Trending

CBDT’s Record : एक साल में 219 APA समझौते

CBDT Sets Major Record: 219 APA Agreements in a Single Year

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) ने वित्त वर्ष 2025-26 में करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों (APA) पर हस्ताक्षर कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह किसी एक वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, कुल एपीए की संख्या अब 1000 के पार पहुंच गई है, जिनमें 750 एकतरफा और 284 द्विपक्षीय समझौते शामिल हैं। इस वर्ष 84 द्विपक्षीय एपीए पर हस्ताक्षर हुए, जो पिछले वर्ष के 65 समझौतों के रिकॉर्ड से अधिक हैं।

ये समझौते अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस सहित 13 देशों के साथ किए गए हैं। विशेष रूप से, भारत ने फ्रांस, आयरलैंड, इंडोनेशिया और स्वीडन के साथ पहली बार द्विपक्षीय एपीए किए हैं। सीबीडीटी द्वारा एपीए समझौतों में लगातार वृद्धि करदाताओं को कर निश्चितता और विवादों में कमी प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker