
Trending
Rain Alert: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का अलर्ट
Alert for Unseasonal Rain in Maharashtra
विशेष/प्रतिनिधि : मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार दक्षिण कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम में उमस बढ़ने की आशंका है।
इस बीच सांगली जिले में बुधवार शाम कई इलाकों में अचानक बेमौसम बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज गर्जना और बिजली के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस बारिश से कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।



