Trending

SAFF U-20 : भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

SAFF U20: India Defeated Pakistan 3-0

विशेष/प्रतिनिधि : माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए SAFF अंडर-20 चैंपियनशिप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ‘ब्लू कोल्ट्स’ ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तीसरे मिनट में विशाल यादव ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

पहले हाफ में पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज अहेइबम और डिफेंस ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए कोई गोल नहीं होने दिया। दूसरे हाफ में भारत ने अपना दबदबा कायम रखा। 64वें मिनट में ओमांग डोडुम ने हेडर से दूसरा गोल किया। इसके बाद 84वें मिनट में मिले पेनल्टी को डोडुम ने गोल में बदलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। अब भारत का अगला मुकाबला 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker