
Panvel Elections में NOTA बना ‘विरोध की आवाज़’
NOTA Emerges as the 'Voice of Protest' in Panvel Elections
नवी मुंबई/तुषार पाटील : हाल ही में पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनावों में महायुति ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल किया। लेकिन इस जीत के बीच एक बड़ा और गंभीर संकेत सामने आया है—NOTA। पूरे पनवेल में करीब 43 हजार मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुनकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रति अपना असंतोष खुलकर जाहिर किया है। इतनी बड़ी संख्या में NOTA को वोट देना सामान्य नहीं माना जा सकता। यह साफ दर्शाता है कि मतदाता केवल नाम के उम्मीदवार या ज़बरदस्ती थोपी गई लीडरशिप को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। लोगों को ऐसे नेता चाहिए जो सीधे संपर्क में रहें, ज़मीनी मुद्दों को समझें और भरोसेमंद हों।
यह परिणाम किसी चेतावनी से ज्यादा एक सीधा झटका है। सवाल अब नेताओं से होना चाहिए—इस असंतोष की जिम्मेदारी कौन लेगा? यदि समय रहते आत्ममंथन नहीं हुआ, तो अगली बार NOTA नहीं, बल्कि सीधा बदलाव होगा।



