Trending

Panvel में बनेगा इंटरनेशनल एक्वेरियम प्रोजेक्ट

International Aquarium Project to be Established in Panvel

पनवेल/तुषार पाटील : विक्रांत पाटिल की पहल पर पनवेल में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड एक्वेरियम प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। बजट सत्र 2026 में उठाए गए इस प्रस्ताव पर नितेश राणे ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में आज फिशरीज़ विभाग के नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

International Aquarium Project to be Established in Panvel
International Aquarium Project to be Established in Panvel

नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास बनेगा बड़ा एक्वेरियम

बैठक में विक्रांत पाटिल ने पनवेल की भौगोलिक महत्ता और तेजी से हो रहे शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट की आवश्यकता विस्तार से रखी। उन्होंने बताया कि Navi Mumbai International Airport, थर्ड मुंबई और नैना जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण क्षेत्र में जनसंख्या और आर्थिक गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इंटरनेशनल स्तर का एक्वेरियम पनवेल को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर सकता है।

यह भी पढ़िएः
Pandharpur विकास योजना को 4,150 करोड़ की मंजूरी
https://tv1india.com/?p=30807

प्रोजेक्ट में आकर्षक गतिविधियाँ शामिल होंगी

प्रस्तावित परियोजना के लिए जमीन Dr. Balasaheb Sawant Konkan Agricultural University के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जहां ताजे और खारे पानी दोनों की सुविधाएँ मौजूद हैं। इस प्रोजेक्ट में समुद्री और मीठे पानी के जीवों की प्रदर्शनी, आधुनिक तकनीक से युक्त एक्वेरियम और “सी लायन शो” जैसी आकर्षक गतिविधियाँ शामिल होंगी।

नितेश राणे ने एक्वेरियम प्रोजेक्ट को दी रफ्तार

मंत्री नितेश राणे ने निर्देश दिया कि परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए विशेषज्ञ कंसल्टेंट नियुक्त किए जाएं। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल रहे। विक्रांत पाटिल ने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट पनवेल के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker