Trending

Navi Mumbai मनपा चुनाव: 72 हजार NOTA वोट

Navi Mumbai Municipal Corporation Elections: 72,000 NOTA Votes

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के हालिया चुनावों में भले ही BJP को स्पष्ट बहुमत मिला हो, लेकिन इस चुनाव का सबसे बड़ा संदेश NOTA के ज़रिए सामने आया है। पूरे शहर में करीब 72,000 वोटरों ने NOTA का विकल्प चुना, जो किसी भी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए असामान्य और चिंताजनक आंकड़ा है। यह आंकड़ा साफ़ बताता है कि बड़ी संख्या में मतदाता उम्मीदवारों से असंतुष्ट थे। वोटरों ने सीधे-सीधे यह संदेश दिया कि उन्हें थोपे गए, नाममात्र के और जनता से संपर्क न रखने वाले नेता स्वीकार नहीं हैं। NOTA केवल एक बटन नहीं, बल्कि राजनीतिक दलों और नेतृत्व के लिए चेतावनी है।

अब सवाल नेताओं से पूछा जाना चाहिए—जब मतदाता मतदान केंद्र तक गया, लेकिन किसी को चुनने लायक नहीं पाया, तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? यह नतीजा महज़ चेतावनी नहीं, बल्कि सीधा झटका है। अगर राजनीतिक दलों ने आत्ममंथन नहीं किया, तो अगली बार मतदाता केवल NOTA नहीं दबाएंगे, बल्कि सीधे बदलाव का रास्ता चुनेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker