Trending

Pandharpur विकास योजना को 4,150 करोड़ की मंजूरी

Pandharpur Development Plan Worth ₹4,150 Crore Approved

मुंबई/प्रतिनिधि : Devendra Fadnavis की अध्यक्षता में आयोजित पंढरपुर तीर्थ विकास योजना शिखर समिति की बैठक में 4,150 करोड़ रुपये के व्यापक विकास आराखड़े को मंजूरी दे दी गई। Pandharpur को राज्य का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र मानते हुए सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए आधुनिक और सुदृढ़ सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य तय किया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यह योजना अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए और सभी प्रमुख कार्य 30 महीनों के भीतर पूरे किए जाएं। योजना में सड़क नेटवर्क, परिवहन व्यवस्था, आवास सुविधाएं, स्वच्छता और यात्री प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया है। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सरकार ने इस क्षेत्र के समग्र और नियोजित विकास को प्राथमिकता दी है, ताकि भविष्य में भी पंढरपुर तीर्थस्थल बेहतर सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत कर सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker