Trending

Mumbai : चार शहरों के विकास प्लान को मंजूरी

Development Plans for Four Cities Approved at Mumbai Meeting

मुंबई/प्रतिनिधि : Devendra Fadnavis की अध्यक्षता में मुंबई में आयोजित बैठक में पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और नासिक मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटीज़ के विकास योजनाओं को मंज़ूरी दी गई। बैठक में पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी को निर्देश दिया गया कि वह साइट पर निरीक्षण कर विस्तृत स्ट्रक्चरल प्लान तैयार करे, जिसे छह महीनों में पूरा करना होगा।

PMRDA के लिए 4,628 करोड़ रुपये तथा नासिक मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए 236 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति मिली। नागपुर में आउटर रिंग रोड, चार ट्रैफिक आइलैंड और इंटरनेशनल ट्रेड एवं फाइनेंशियल सेंटर को भी हरी झंडी दी गई। वहीं संभाजीनगर के वालुज क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण और CIDCO के माध्यम से वित्तीय संसाधन जुटाने की योजना को मंजूरी दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker