
ShivSena (उबाटा) और MNS का गठबंधन तय
ShivSena(UBT) and MNS Alliance Finalized
मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। ठाणे, मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ सहित राज्य की 29 नगर निगमों के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। इन चुनावों के लिए 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होगी। इसी बीच, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (ठाकरे गुट) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने अहम नगर निगमों में सत्ता हासिल करने के लिए गठबंधन करने का फैसला किया है। ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने जानकारी दी कि दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है और सीटों का बंटवारा भी तय हो गया है। उन्होंने बताया कि राज ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 24 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे।
यह गठबंधन मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर नगर निगमों के लिए होगा। संजय राउत ने स्पष्ट किया कि इस गठबंधन में कांग्रेस शामिल नहीं होगी।



