Trending

Municipal चुनाव: दूसरे चरण के नामांकन शुरू

Municipal Corporation Elections: Second Phase Nominations Begin

नवीमुंबई/ सान्वी देशपांडे : राज्य में 29 नगर निगम चुनावों के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। इस चरण में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई महानगरपालिका को लेकर है, जहां सत्ता किसके हाथ जाएगी, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। हाल ही में हुए नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों का असर इन चुनावों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अगले कुछ दिनों में यह साफ होगा कि महायुति और महाविकास अघाड़ी मिलकर चुनाव लड़ेंगी या अलग-अलग मैदान में उतरेंगी। फिलहाल बड़ी पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है, इसलिए पहले दिन नामांकन कम होने की संभावना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर तय की गई है।

29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। कई नगर निगमों में वर्षों से प्रशासक राज चल रहा है। मुंबई में भाजपा पूरी ताकत झोंक चुकी है और शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठबंधन तय माना जा रहा है। नवीमुंबई, नागपुर, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के चुनाव शीर्ष नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker