
One करोड़ बकरियों के प्लान पर राजू शेट्टी का हमला
Raju Shetty Attacks Plan to Release One Crore Goats
मुंबई/प्रतिनिधि : किसान नेता राजू शेट्टी ने तेंदुओं के लिए जंगल में एक करोड़ बकरियां छोड़ने के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस योजना को “क्रेज़ी आइडिया” बताते हुए वन मंत्री और योजना से जुड़े लोगों पर तीखा हमला बोला। राजू शेट्टी ने विशेष रूप से गणेश नाइक का नाम लेते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं जमीनी हकीकत से दूर हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुओं के हमलों को रोकने के लिए बकरियां छोड़ने के बजाय सड़कों का निर्माण और उनका चौड़ीकरण प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर सड़कों का विस्तार संभव नहीं है, तो उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे खुद इसका व्यावहारिक समाधान बता सकते हैं।
राजू शेट्टी ने यह भी कहा कि यदि एक करोड़ बकरियों की खरीद होती है, तो इससे धनगर समुदाय को कुछ आर्थिक लाभ जरूर होगा, लेकिन इसके पीछे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की आशंका भी है। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसे अव्यावहारिक प्रयोगों के बजाय आम लोगों और किसानों की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान दिया जाए।



