Trending

Maharashtra के नए महाधिवक्ता बने मिलिंद साठे

Milind Sathe appointed as Maharashtra's new Advocate General

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के नए महाधिवक्ता के रूप में वरिष्ठ विधिज्ञ मिलिंद साठे की नियुक्ति पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इससे पहले महाधिवक्ता बिरेंद्र सराफ ने व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफ़ा सौंपा था। हालांकि, सरकार के अनुरोध पर उन्होंने नई नियुक्ति होने तक अपनी जिम्मेदारी संभालना जारी रखा था।

मिलिंद साठे विधि क्षेत्र में लंबे समय से प्रतिष्ठित स्थान रखते हैं। वे मुंबई उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले मुंबई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके व्यापक अनुभव और कानूनी समझ को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें इस संवैधानिक पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

मंत्रिमंडल बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण निर्णय को भी मंजूरी दी गई। ‘मुख्यमंत्री बळीराजा पाणंद रस्ते योजना’ को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके तहत अब खेत मार्गों के निर्माण में 100 प्रतिशत मशीनों का उपयोग किया जा सकेगा। इस फैसले से किसानों को पेरणी, कापणी और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के लिए मजबूत, सर्वकालीन सड़कें उपलब्ध होंगी। सरकार का दावा है कि इससे ग्रामीण कनेक्टिविटी और कृषि ढांचा दोनों मजबूत होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker